लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में दौड़ा-दौड़ाकर मारी गई नितिन नागर को गोली, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का खौफनाक वीडियो

Nitin Nagar Murder Case: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग और चाकू से वार करते नजर आए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

Nitin Nagar Murder Case: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. बीच गली में खुलेआम की गई इस हत्या ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि यहां नितिन नागर नाम के युवक को बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों के बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहे हैं. दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या ने इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है.

पीछा कर बरसाईं गोलियां 

इकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में हुई इस वारदात में देखा गया कि जैसे ही नितिन गली में दाखिल हुआ, तीन बदमाशों ने उसका पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए भागते-भागते वह गिर गया जिसके बाद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और चाकू से भी कई वार किए. इसी बीच नितिन की पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हथियार तान दिए. बदमाशों ने  तब तक हमला किया जब तक उन्हें यकीन नहीं हो गया कि नितिन की मौत हो चुकी है. इसके बाद वे  मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और गली को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है.

पुरानी रंजिश बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है. बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि पहले हुई एक हत्या के मामले में मृतक जेल गया था और हाल ही में बाहर आया था. इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं, छोटे व्यापार को लेकर भी पहले विवाद होने की बात सामने आई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

यह भी पढ़ें: पिता को मारने के बाद शव के पास बैठकर नॉन वेज खाने लगा हत्यारा बेटा अक्षत, लखनऊ के इस मर्डर केस ने उड़ाए होश