पिता मानवेंद्र सिंह को आरी से काटकर ड्रम में भरने वाले अक्षत का मीडिया के सामने आया पहला रिएक्शन
First Reaction of Akshat: लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड का आरोपी बेटा अक्षत पहली बार कैमरे के सामने आया और पिता की हत्या पर 'सॉरी' बोला. आरी से शव के टुकड़े करने वाले इस कातिल ने अपनी बहन के शामिल होने से इनकार किया है.जानें जेल जाने से पहले उसने क्या-क्या खुलासे किए.
ADVERTISEMENT
First Reaction of Akshat: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को दहला देने वाले मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है. अपने ही पिता की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी बेटे अक्षत को जब पुलिस कोर्ट ले जाने के लिए निकली तब वह पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आया. पिता के शरीर को आरी से काटने वाले इस बेरहम बेटे के चेहरे पर जब सवालों की बौछार हुई तो उसने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिर्फ एक ही बात कही 'सॉरी, गलती हो गई.'
