लेटेस्ट न्यूज़

BSNL के डायरेक्टर के आने की खबर मिलते ही अधिकारियों को मिली थी अंडरगारमेंट्स- तौलिया संभालने की जिम्मेदारी, अब हुआ एक्शन

BSNL Controversy: प्रयागराज में BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रस्तावित दौरे के लिए जारी ‘शाही प्रोटोकॉल’ का दस्तावेज वायरल होते ही बवाल मच गया. 50 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आरोपों के बीच दौरा रद्द कर दिया गया और आदेश पर साइन करने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BSNL Controversy: संगम नगरी प्रयागराज में एक सरकारी दौरे से पहले ही बड़ा बवाल खड़ा हो गया. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के लिए जारी खास प्रोटोकॉल का दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. कागजों में अधिकारी की निजी सुविधाओं के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने का खुलासा हुआ तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा. अब यह खबर सामने आई है कि बढ़ते विवाद के बीच आनन-फानन में दौरा रद्द कर दिया गया और इस प्रोटोकॉल पर साइन करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है.