लेटेस्ट न्यूज़

सखियों का क्षेत्र, सीक्रेट गेट… अविमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी मठ में रहीं लेखिका भूमिका द्विवेदी ने बताया वहां क्या होता था?

UP News: भूमिका द्विवेदी का दावा है कि वह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी स्थित आश्रम यानी विद्यापीठ में 2 महीने तक ठहरी थीं. ये साल 2022 की बात है.

ADVERTISEMENT

Shankaracharya, Prayagraj, Varanasi, POCSO Act, sexual abuse, investigation, up news, up viral news, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष महाराज, प्रयागराज पुलिस, वाराणसी, पॉक्सो केस साजिश, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: यौन शोषण के आरोप में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. आशुतोष महाराज नाम के शख्स ने ये केस दर्ज करवाया है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पॉस्कों एक्ट भी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर लगाया गया है. इसी बीच अब शंकराचार्य के वाराणसी विद्यापीठ में 2 महीने तक रहीं लेखिका भूमिका द्विवेदी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कई बड़े दावे किए हैं.