यूपी बीजेपी का अध्यक्ष कौन बनेगा? नामांकन भरने के बाद पंकज चौधरी का नाम तय या बीजेपी देगी सरप्राइज
पंकज चौधरी दोपहर 1 बजे इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहं से वह सीधे पार्टी कार्यालय के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वह पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.
ADVERTISEMENT

Pankaj Chaudhary
उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं. प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सबसे अधिक चर्चा पंकज चौधरी की है. यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन होना है. वहीं 14 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी.पंकज चौधरी अपना नामांकन दाखिल करने कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचने वाले हैं. ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए महाराजगंज से विधायक सहित कई नेता और कार्यकर्ता फूलों का गुलदस्ता लेकर तैयार नजर आ रहे हैं.