लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: यूपी में ठंड का डबल अटैक, इन 32 जिलों में घने कोहरे को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

IMD ने यूपी के कई जिलों में अगले 3 दिनों तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पुरवा हवाओं के संभावित असर के चलते अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की भी संभावना बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
google news

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज यानी शनिवार सुबह की शुरूआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है. ऐसे में ठंड का डबल अटैक जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में अगले 3 दिनों तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पुरवा हवाओं के संभावित असर के चलते अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की भी संभावना बनी हुई है. वहीं घने कोहरे से फिलहाल कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.