लेटेस्ट न्यूज़

प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगी सोनिया गांधी? कांग्रेस नेताओं को मिला अयोध्या जाने का ग्रीन सिग्नल

Uttar Pradesh News : 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना हैं. 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Mandir) ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को न्योता भेजा जा रहा है. ट्र्स्ट ने कांग्रेस नेताओं को भी राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का न्योता भेजा गया है. इससे पहले इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी हो रही है. ऐसे में कांग्रेस के नेताओं के सामने असमंजस की स्थिति थी कि वे मंदिर के उद्घाटन के मौके पर जाएं या नहीं.