लेटेस्ट न्यूज़

मिल्कीपुर उपचुनाव: अवधेश प्रसाद ने खाली की जो सीट उसपर सपा का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर! चला ये दांव

Milkipur bypoll news: लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) की सीट जीतने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस रिजल्ट को खूब प्रचारित किया. इस सीट से अवधेश प्रसाद की जीत हुई थी.

ADVERTISEMENT

Bhim Army Chandrashekhar
Bhim Army Chandrashekhar
social share
google news

Milkipur bypoll news: लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) की सीट जीतने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस रिजल्ट को खूब प्रचारित किया. इस सीट से अवधेश प्रसाद की जीत हुई थी. वह फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा से विधायक थे. उनकी जीत के बाद खाली हुई मिल्कीपुर सीट समेत 10 सीटों पर उपचुनाव होना है. सपा ने यहां से अवधेश प्रसाद के बेटे को अजीत प्रसाद को ही उतारा है. सपा को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव की तरह दलित वोट काफी बड़े हिस्से में उसके पाले में आकर जीत की राह आसान करेगा. पर लगता है कि भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ऐसा होने देने के मूड में नहीं हैं.