लेटेस्ट न्यूज़

क्या प्रिया सरोज और रागिनी सोनकर में छिड़ गई है सियासी लड़ाई? अंदरखाने का मामला समझ लीजिए

समाजवादी पार्टी की युवा नेता रागिनी सोनकर और प्रिया सरोज के बयान से मछलीशहर को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है. जानिए क्या यह वाकई कोई विवाद है या सिर्फ सोशल मीडिया की हलचल.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी की दो युवा महिला नेता रागिनी सोनकर (मछलीशहर की विधायक) और प्रिया सरोज (मछलीशहर की सांसद) अभी सुर्खियों में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने हाल में अलग-अलग इंटरव्यू में एक-दूसरे के क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इनके बीच वास्तव में कोई राजनीतिक विवाद है या यह केवल बयानबाजी भर है.