लेटेस्ट न्यूज़

मेरी मां आप लोगों को बीच से फाड़ देगी...केतकी सिंह की बेटी का वीडियो हो गया वायरल

बलिया की बीजेपी विधायक केतकी सिंह की टोंटी चोरी वाली टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है. लखनऊ स्थित आवास पर हुए प्रदर्शन के बीच उनकी बेटी विभावरी सिंह का तीखा वीडियो बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बलिया के बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह की ओर से समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव को लेकर टोंटी चोरी की विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. इसके बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने केतकी सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया. केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर जब प्रदर्शन हुआ तो वह बलिया में थीं, लेकिन उनकी बेटी विभावरी सिंह घर पर थीं. इसके बाद विभावरी का एक वीडियो सामने आया है.