लेटेस्ट न्यूज़

घर के कागज पकड़ाए तो बुजुर्ग लालती देवी ने राजीव राय को लगा लिया गले... सोशल मीडिया पर वायरल है सांसद की मदद का ये मामला

मऊ से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. सांसद राजीव राय ने लालती देवी की उन समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है, जो बुजुर्ग महिला को लंबे अरसे से परेशान कर रही थीं. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Rejeev Rai
Rejeev Rai
social share
google news

Rajeev Rai News: मऊ के लालनपुर गांव की बुजुर्ग महिला लालती देवी और समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय की ये तस्वीर काफी वायरल है. असल में राजीव राय ने लालती देवी की उन समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है, जो बुजुर्ग महिला को लंबे अरसे से परेशान कर रही थीं. समस्या एक अदद घर और बिटिया की ब्याह की. अब लगता है कि लालती देवी इन चिंताओं से मुक्त हैं और सपा सांसद को झोली भर कर आशीर्वाद दे रही हैं. आइए आपको विस्तार से इस वायरल मामले की जानकारी देते हैं.