मायावती को शुभकामना दे खुद को वर्तमान और भविष्य बताकर चंद्रशेखर आजाद क्या-क्या बोल गए?
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने मायावती को एक बार फिर बसपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी.
ADVERTISEMENT

bsp chief mayawati and Chandrashekhar azad
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने मायावती को एक बार फिर बसपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. यूपी तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मायावती को उनकी पार्टी के लोगों ने फिर से अध्यक्ष बनाया उन्हें बधाई. बहन जी हमारी बड़ी है, राजनीति में हमारा,उनसे कोई झगड़ा नहीं है. मैं तो उम्मीद करता हूं कि उनसे हमेशा आशीर्वाद मिलता रहे. बहुजन समाज में अब एक उर्जा का संचार हुआ है जो चारों तरफ जा रही है. आज लोकसभा में बसपा का एक भी सांसद नहीं है पर तब भी बहुजनों की आवाज बुलंद हो रही है.'