इसलिए अटैक हुआ क्योंकि वह दलित हैं...SP सांसद रामजी सुमन के घर करणी सेना ने किया हमला तो अखिलेश ने दिया ये बयान
Akhilesh Yadav on Ramji lal Suman Controversy: रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले के बाद अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया. सपा चीफ ने कहा कि यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि वह दलित हैं. उनके बयान के बाद सियासत गरमा गई है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
Akhilesh Yadav on Ramji lal Suman Controversy: उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना के लोगों ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर हाल में दिए गए विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर पर बुधवार को हमला किया. रामजी लाल सुमन के बेटे रणजीत ने आरोप लगाया कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरिपर्वत चौराहे के पास स्थित उनके घर में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे और तलवार लिए हमलावरों ने परिसर में खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की. वहीं, इस मामले पर सपा चीफ अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'रामजी लाल सुमन जी के घर इसलिए अटैक हुआ है क्योंकि वह दलित हैं.' अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से सियासत गरमा गई है.