लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर उपचुनाव: SP साहब जिंदाबाद, पुलिस के डंडे जिंदाबाद…मंच से नारे लगाने लगे आजम खान

Rampur Byelection 2022: यूपी में मैनपुरी लोकसभा के साथ रामपुर और खतौली विधानसभा के उपचुनावों में राजनीति चरम पर है. एक तरफ बीजेपी अपनी खतौली…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Rampur Byelection 2022: यूपी में मैनपुरी लोकसभा के साथ रामपुर और खतौली विधानसभा के उपचुनावों में राजनीति चरम पर है. एक तरफ बीजेपी अपनी खतौली सीट बचाना चाहती, तो दूसरी तरफ सपा से मैनपुरी और रामपुर के गढ़ छीनना भी चाहती है. इस बात की बेचैनी समाजवादी पार्टी के खेमे में भी खूब देखी जा रही है. यही वजह है कि अखिलेश और आजम खान समेत पूरा समाजवादी कुनबा मैनपुरी और रामपुर में ताकत झोंके हुए है. इसी क्रम में गुरुवार को अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ मंच पर आजम खान के साथ-साथ भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहे. हालांकि इस चुनावी सभा में आजम खान ने अपने नारों की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरी.