लेटेस्ट न्यूज़

UPSSSC PET परीक्षा के लिए आगरा और मथुरा में 6 से 7 सितंबर के बीच चलाई जाएंगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें इसका पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधीन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं.

ADVERTISEMENT

Train (File Photo)
Train (File Photo)
social share
Google CTA

Special Train for UPSSC PET Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधीन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. 6 और 7 सितंबर को मथुरा और आगरा में होने वाली इस परीक्षा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी और कुछ नियमित ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है.बता दें कि UPSSSC PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है.