आगरा की मिन्सी के सिर, पैर अलग कर बोरे में भर स्कूटी पर घूमा! प्रेमी विनय ने इस लड़की संग इतनी बेरहमी क्यों की?
Agra Murder Case: आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार में 23 जनवरी को विनय ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी. ऑफिस बुलाकर गला रेत दिया, सिर-पैर काटकर शव को बोरे में भरा और उसी की स्कूटी पर लादकर सड़कों पर घुमाया, फिर यमुना पुल के पास फेंक दिया.
ADVERTISEMENT

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके में एक युवक ने प्रेम संबंध के शक में अपनी ही गर्लफ्रेंड मिन्सी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले मिन्सी का गला रेतकर हत्या की, फिर सिर और पैर अलग कर शव को बोरे में भर दिया. हत्या के बाद वह शव को उसी मिन्सी की स्कूटी पर लादकर शहर की सड़कों पर घूमता रहा और सबूत मिटाने की कोशिश करता रहा. पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया और आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया.