मां ने पकड़े पैर और पिता रणवीर यादव ने ये करके बेटी अंशु यादव को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
UP News: आगरा के रिटायर्ड दारोगा रणवीर सिंह यादव ने अपनी बेटी अंशु यादव को जिस तरह से तड़पा-तड़पा कर मारा है, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया है. अंशु को ऐसी खौफनाक मौत मिलेगी वो भी उसके अपने ही माता-पिता के हाथों, ये तो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: जिस मां-बाप ने बेटी को बड़े नाजों पाला होगा, मां ने अपना दूध पिलाया होगा और पिता ने हाथ पकड़कर पहली बार पैरो पर खड़ा किया होगा, पहली बार साइकिल पर बैठाया होगा और अपनी आंखों के सामने बेटी को बड़ा होते देखा होगा, उन्हीं मां-बाप ने अपनी बेटी को ऐसी दर्दनाक मौत दे डाली, जिसे सुन हर कोई सहम और कांप गया है.