'शारीरिक संबंध से संतुष्ट नहीं हूं...' शादी के बाद एक महीने में ही पति को छोड़ने वाली ये लड़की कैमरे पर ये सब क्या बोल गई!
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक शादीशुदा जोड़े के बीच उपजा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. आगरा की रहने वाली युवती ने शादी के मात्र एक महीने बाद अपने पति अभिषेक को छोड़ने का फैसला कर लिया है. पत्नी का आरोप है कि वह पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों से संतुष्ट नहीं है.
ADVERTISEMENT

Hathras News
Hathras News: यूपी के हाथरस से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने शादी के 1 महीने बाद ही अपने पति को छोड़ने का फैसला किया है. लेकिन इसके पीछे की जो वजह उसने बताई है वह हैरान करने वाली है. सामने आई जानकारी के मुताबिक पत्नी का आरोप है कि उसके पति अभिषेक का रंग सांवला है. इसके साथ ही वह शारिरक रिश्ते से भी संतुष्ट नहीं है.दोनों के बीच चल रहे इस विवाद को काफी सुलझाने की कोशिश की गई. लेकिन अभिषेक की पत्नी अपनी अपनी जिद पर अडिग रही. यह मामला अब हाथरस और आगरा के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या अब रिश्तों की उम्र सिर्फ लुक और फिजिकल रिलेशन तक ही सीमित रह गई है?