लेटेस्ट न्यूज़

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13217 पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी प्रोसेस

IBPS ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल I, II, III) के 13,217 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IBPS Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II और III के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13,217 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर 21 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.