लेटेस्ट न्यूज़

UPPSC ने जारी की 2025 LT ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट्स, जानें फेज 1 और फेज 2 एग्जाम का पूरा शेड्यूल

UPPSC ने 2025 के लिए LT ग्रेड शिक्षक भर्ती की आधिकारिक परीक्षा तिथियां जारी की हैं. परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी, फेज 1 दिसंबर 2025 में और फेज 2 जनवरी 2026 में। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7,466 पद भरे जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2025 के लिए LT ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की आधिकारिक डेट्स जारी कर दी हैं. इस भर्ती के माध्यम से राज्य भर के विभिन्न सब्जेक्ट्स में प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड (Trained Graduate Grade) के सहायक शिक्षक के कुल 7,466 पद भरे जाएंगे. परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, फेज 1 और फेज 2. फेज 1 परीक्षा 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी जबकि फेज 2 परीक्षा 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को होगी.