UP Police SI Physical Test Tips: सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए करिए ये काम
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में सफलता के लिए लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में भी दक्ष होना जरूरी है. उम्मीदवारों को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना चाहिए.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. लेकिन आपको बता दें कि एसआई बनने के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा में सफलता काफी नहीं होती है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत तैयारी करनी होगी. विशेषज्ञों के अनुसार एसआई एक ऑफिसर लेवल की पोस्ट होती है, जिसमें उम्मीदवारों को हर दृष्टि से परिपक्व और फिट होना जरूरी होता है.