विंध्य-बुंदेलखंड के हर घर में 15 दिसंबर तक पहुंच जाएगा टैप वाटर, जानिए क्या है पूरा प्लान
विंध्य और बुंदेलखंड के हर घर में 15 दिसंबर तक नल का पानी पहुंचेगा, जल जीवन मिशन की प्रगति और यूपी सरकार की तैयारी के बारे में जानें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Jal Jeevan Mission, UP government
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को साफ कहा कि विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के हर घर में 15 दिसंबर 2025 तक टेप वाटर (नल से पानी) पहुंचाना सरकार की टॉप प्राथमिकता में शामिल है. सीएम ने निर्देश दिया है कि 'हर घर नल से जल' मिशन के तहत सभी लंबित कनेक्शन तय समय में पूरे किए जाएंगे. उन्होंने इस पूरी परियोजना की थर्ड पार्टी ऑडिट की भी बात कही है, ताकि इसमें पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.