UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में अभी भी हो सकती है मॉनसूनी बारिश?... IMD ने 12-17 अक्टूबर तक बताया मौसम का हाल

UP Weather Update: मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने 12 से 17 अक्टूबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों ही क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है. मॉनसून अभी पूर्वांचल के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कुछ हद तक सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार यहां से भी मॉनसून अगले 24 घंटों में विदाई ले लेगा. मॉनसून के बाद आगे का मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर IMD के लखनऊ केंद्र ने जानकारी दी है. IMD ने बताया है कि 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई संभावना नहीं है.