BJP हुई मेहरबान? आजम खान को फिर मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, अब ये क्या हुआ?
UP News: सपा के कद्दावर नेता आजम खान को फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है. इसको लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

सपा नेता आजम खान
UP News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान जब से सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं, तभी से चर्चाओं में बने हुए हैं. देखा जा रहा है कि एक बार फिर आजम खान उत्तर प्रदेश की सियासत के केंद्र में आ गए हैं. पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद आजम खान से मिलने रामपुर, उनके घर आए थे. इस बीच ये भी चर्चाएं थी कि आजम खान सपा से अलग होकर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो सकते हैं. मगर बाद में ये सभी चर्चाएं गलत साबित हुई थीं.