1 साल के बेटे ने जैसे ही दी शहीद रिंकल बालियान को मुखाग्नि वैसे ही हापुड़ DM अभिषेक पांडेय भी रो पड़े, झकझोरने वाला पल
UP News: जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए हादसे में हापुड़ के रहने वाले जवान रिंकल बालियान भी शहीद हो गए थे. अब उनका शव उनके घर पहुंचा. वह अपने पीछे 1 साल का बेटा भी छोड़ गए हैं. इस दौरान डीएम भी भावुक हो गए.
ADVERTISEMENT

UP News
Hapur News: जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए आर्मी बस हादसे में जिन 10 जवानों ने अपनी शहादत दी है, उनमें से एक जवान हापुड़ के रहने वाले रिंकल बालियान भी हैं. रिंकल बालियान हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल के रहने वाले थे. बता दें कि जैसे ही जवान की शहादत की खबर परिवार को मिली, परिवार में कोहराम मच गया. वह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, भाई, पत्नी और 1 साल के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं.