लेटेस्ट न्यूज़

CO सिटी शेखर सेंगर और शहर कोतवाल महेंद्र सिंह से डायरेक्ट भिड़ गए सांसद अफजाल अंसारी, सड़क पर हुआ तमाशा

Afzal Ansari  clashed with CO City Kotwal Mahendra Singh: गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच हाईवे पर तीखी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाड़ी रोके जाने से नाराज सांसद ने सीओ सिटी और शहर कोतवाल को सड़क पर ही जमकर खरी-खोटी सुनाई. घटना के बाद अफजाल अंसारी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है और इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से जानकारी दी है.

ADVERTISEMENT

Afzal Ansari  clashed with CO City Kotwal Mahendra Singh:
Afzal Ansari clashed with CO City Kotwal Mahendra Singh:
social share
google news

Afzal Ansari clashed with CO City Kotwal Mahendra Singh:उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उस वक्त सड़क पर भारी हंगामा खड़ा हो गया जब समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. सीओ सिटी और शहर कोतवाल के साथ सांसद की तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद सांसद ने एक प्रेस वार्ता में अपनी जान को खतरा बताते हुए शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.