लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के दूल्हा-दुल्हन ने पहले कही थी दिन में लूटपाट की बात पर अब दोनों सुना रहे ये कहानी, हुआ क्या था इनके साथ?

Kanpur Robbery Case: कानपुर देहात में बारात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन के साथ लूट की खबर से हड़कंप मच गया था. लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों ने अपने बयान बदलते हुए लूट से इनकार कर दिया. अब पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Kanpur Robbery Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पहले तो लोगों को हैरान कर दिया और फिर कुछ ही घंटों में पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए. सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई कि दिनदहाड़े बारात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार को बदमाशों ने घेर लिया और लाठी-डंडों के दम पर दुल्हन के सारे जेवर और दूल्हे की अंगूठी तक लूट ली. इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस भी सक्रिय हो गई. हालांकि, रात होते-होते मामला पूरी तरह पलट गया जब दूल्हा-दुल्हन ने खुद ही लूट की बात से इनकार कर दिया.