लेटेस्ट न्यूज़

13 सालों से अचेत अवस्था में जी रहे हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छा मृत्यु? पिता ने भावुक होते हुए बताया पूरा प्रॉसेस

Harish Rana News: हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की इजाजत. पिता अशोक राणा ने बताया कि एम्स में फूड पाइप हटाकर कैसे दी जाएगी उन्हें विदाई. पढ़ें 13 साल के संघर्ष की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Ashok Rana
Ashok Rana
social share
google news

पिछले 13 सालों से मौत से जूझ रहे गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इच्छा मृत्यु की इजाजत मिल गई है. आज यानी 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया (निष्क्रिय इच्छा मृत्यु) की इजाजत दे दी. अदालत ने माना कि पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वेजिटेटिव स्टेट में पड़े हरीश के ठीक होने की कोई गुंजाइश नहीं बची है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब हरीश के पिता अशोक राणा ने भावुक होते हुए बताया है कि उनके बेटे को इच्छा मृत्यु कैसे दी जाएगी.