खाली कुर्सियां और कम भीड़... लखनऊ में कार्यक्रम फ्लॉप बताए जाने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया ये जवाब
लखनऊ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार पर साधा निशाना. उन्होंने गौ माता के लिए शर्तों के साथ मिली अनुमति को बताया युद्ध का संकेत. शंकराचार्य ने कहा कि उनकी यह मांग पूरी तरह से गौ माता की रक्षा के लिए है और इसमें कोई राजनीतिक हित नहीं है.
ADVERTISEMENT

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गोहत्या के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर शंखनाद यात्रा निकाल रहे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लखनऊ पहुंच गए हैं. लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित शंखनाद कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर तीखे हमले किए. उन्होंने प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों और कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिशों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है.