शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के असल मायने क्या? समझिए
Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर यूपी की सियासत गरमा गई है. एक तरफ सीएम योगी का 'कालनेमी' वाला तीखा हमला. दूसरी तरफ डिप्टी सीएम केशव मौर्य का 'पूज्य संत' बताकर चरण वंदन. क्या यह यूपी सरकार के भीतर का मतभेद है या नाराज संतों को शांत करने की कोई बड़ी रणनीति? क्या 'ट्रैक-2 डिप्लोमेसी' के जरिए बीच का रास्ता निकाला जा रहा है? पूरा विश्लेषण देखें इस रिपोर्ट में.
ADVERTISEMENT

Keshav Prasad Maurya and Avimukteshwaranand Saraswati
Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच बढ़ा विवाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष नेतृत्व के बीच बयानों की जंग में तब्दील हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले दिन के 'कालनेमी' वाले बयान और इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा शंकराचार्य को 'पूज्य संत' बताकर उनके चरण स्पर्श की बात करने ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.