लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फोन पर की अखिलेश यादव से गौ रक्षा को लेकर बात तो सपा चीफ ये बोले!

UP News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उनके पास अखिलेश यादव का फोन आया था. उन्होंने कहा कि आपके साथ अन्याय हुआ है. इसके बाद उन्होंने उनसे ये सब कहा.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav news, Akhilesh Yadav viral news, Shankaracharya Avimukteshwarananda Controversy, Prayagraj Magh Mela 2026
UP News
social share
google news

UP News: आज 'पूर्वांचल की बात' में हम बात करेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और सपा नेता-यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की. दरअसल इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी खुलकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आ गई है. यहां तक की सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बात भी की है.

इसी बीच सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात भी की है. इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी बताया है कि उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से क्या बात की है?

अखिलेश यादव से क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया, अखिलेश यादव का फोन आया था. उन्होंने कहा कि आपके साथ अन्याय हुआ है. हम आपके साथ हैं. हम इसका विरोध कर रहे हैं. इसपर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अखिलेश से कहा, ये आपकी राजनीति के लिए सही होगा. मगर आप हमारे मुद्दों का समर्थन नहीं करते. 

यह भी पढ़ें...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे बताया, उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि जब आप कुंभ में आए थे तो हमने कहा था कि आप गौ माता की रक्षा के लिए आगे आइये. तो आपने कहा था कि अभी हम सत्ता में नहीं हैं. तो अखिलेश यादव ने कहा था कि हम ये अकेले नहीं कर सकते. हम अपनी पार्टी में बात करेंगे. अखिलेश यादव ने फोन पर आगे कहा कि माता प्रसाद पांडेय आपके पास आएंगे. हम भी गौ रक्षा चाहते हैं.

वीडियो में जानिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अखिलेश यादव से फोन पर क्या-क्या कहा?