लेटेस्ट न्यूज़

लंबे समय से अंडरग्राउंड रहीं बिकरू कांड में मारे गए विकास दुबे की पत्नी रिचा सामने आईं, खुशी दुबे पर कर गईं ये खुलासा

रंजय सिंह

Vikas Dubey Wife Richa Dubey Interview: बिकरू कांड के 5 साल बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने तोड़ी चुप्पी. खुशी दुबे के 'अपहरण और जबरन शादी' के आरोपों को बताया झूठ. देखिए रिचा दुबे का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

Vikas Dubey Wife Richa Dubey Interview
Vikas Dubey Wife Richa Dubey Interview
social share
google news

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के सालों बाद उसकी पत्नी रिचा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आई हैं. रिचा दुबे ने विकास दुबे के चचेरे भाई अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया है और कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. 

खुशी दुबे पर रिचा के बड़े खुलासे वाला वीडियो यहां नीचे देखिए

खुशी दुबे के आरोपों पर पलटवार, कहा- जबरदस्ती नहीं, लव मैरिज थी

खुशी दुबे ने आरोप लगाया था कि विकास दुबे उसे उठा कर लाया था और जबरदस्ती अमर दुबे से उसकी शादी करवाई थी. इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए रिचा दुबे ने कहा कि खुशी और अमर की शादी जबरदस्ती नहीं बल्कि दोनों की पसंद से हुई थी और इसमें खुशी के माता-पिता भी शामिल थे. रिचा दुबे ने आरोप लगाया कि खुशी दुबे पहले से ही शादीशुदा थी और उसने पहले भी शादियां की हैं. उन्होंने खुशी पर चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि वह फेमस होने के लिए विकास दुबे के नाम का सहारा ले रही हैं. 

रिचा ने दावा किया कि खुशी दुबे को कोई 'मास्टर' हैंडल कर रहा है जो उसे गलत राह पर ले जा रहा है. उन्होंने खुशी के बारे में कहा कि वो किसी के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति न करे. 

विकास दुबे और बिकरू कांड का अफसोस

विकास दुबे के आपराधिक जीवन और बिकरू कांड (जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी) पर रिचा दुबे ने गहरी संवेदना व्यक्त की. रिचा ने कहा कि उस दिन की घटना का अफसोस उन्हें जिंदगी भर रहेगा और यह उनके जाने के बाद ही खत्म होगा. उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार विकास दुबे को गलत रास्ता छोड़ने के लिए समझाया था, लेकिन कुछ लोग नहीं समझते. 

यह भी पढ़ें...

रिचा ने दर्द बयां करते हुए कहा कि इस कांड के बाद पूरा परिवार तहस-नहस हो गया, बच्चों की पढ़ाई छूट गई और बुजुर्ग मां की स्थिति खराब है. रिचा दुबे ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है और वे एक बिजनेसवुमन बनना चाहती हैं, राजनेता नही.

उन्होंने कहा कि वे अपनी पहचान बिकरू गांव से कभी अलग नहीं करेंगी क्योंकि उनकी जान, पहचान और दुनिया वहीं है. रिचा अपने दोनों बेटों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि पिता का नाम हटाना संभव नहीं है, लेकिन वे बच्चों को विकास दुबे वाली आपराधिक पहचान से अलग रखना चाहती हैं.