उस दिन यूं आंखों के सामने तड़पकर डूबा था ग्रेटर नोएडा का युवराज मेहता...रेस्क्यू के दौरान का वीडियो बना रहे शख्स ने सब कुछ बता दिया
Greater Noida Yuvraj Mehta Case update: युवराज मेहता के साथ हुए हादसे के 2 नए वीडियो सामने आए हैं. ये वीडियो उस समय के बताए जा रहे हैं, जब युवराज मेहता ने मदद मांगनी बंद कर दी थी.
ADVERTISEMENT

Greater Noida Yuvraj Mehta Case update
Greater Noida Yuvraj Mehta Case update: पिछले शुक्रवार के दिन पेशे से इंजीनियर 27 साल के युवराज मेहता की ग्रेटर नोएडा में नाले में डूबने से मौत हो गई थी. उसकी कार देर रात दीवार तोड़ते हुए निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में जा गिरी थी. वहां गहरे पानी में कार गिर गई थी. हैरानी की बात ये थी कि घंटों तक युवराज मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा. मगर वहां पुलिस, एसडीआरएफ और फायर विभाग के कर्मी होने के बाद भी, कोई भी उसे बचा नहीं पाया. इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था.