तलाक को लेकर सवाल हुआ तो भड़क गईं अपर्णा यादव और गलत समय पर फोटो लेने की कहने लगीं बात
UP News: अपर्णा यादव इस समय चर्चाओं में बनी हुई हैं. इसी बीच वह हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंची. मगर इस दौरान भी वहां विवाद हो गया.
ADVERTISEMENT

UP News
मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव इन दिनों अपने निजी जीवन और वैवाहिक रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच हरिद्वार के वीआईपी घाट पर बसंत पंचमी के अवसर पर स्नान करने पहुंचीं अपर्णा यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अपर्णा मीडियाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाती और भड़कती नज़र आ रही हैं.