लेटेस्ट न्यूज़

अब शर्म किसे आनी चाहिए... अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी के यूपी दौरे पर सपा सांसद बर्क ने चुन-चुनकर किया हमला

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने तालिबान मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के यूपी दौरे पर योगी सरकार पर 'दोहरे मापदंड' का आरोप लगाया. उन्होंने पूछा, "जब शफीकुर्रहमान बर्क पर FIR हुई, तो तालिबान मंत्री को सुरक्षा क्यों?" मुत्ताकी ने देवबंद का दौरा किया है.

ADVERTISEMENT

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी
social share
Google CTA

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने शनिवार को सहारनपुर में दक्षिण एशिया के सबसे प्रभावशाली इस्लामी शिक्षण संस्थानों में से एक दारुल उलूम देवबंद का दौरा किया. मुत्ताकी के यूपी दौरे पर अब सियासत तेज हो गई है. संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के यूपी दौरे को लेकर सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने तालिबान के समर्थन में बयान देने पर उनकी पार्टी नेता पर FIR दर्ज की थी, वही अब तालिबान मंत्री को सुरक्षा दे रही है.