गुपचुप तरीके से ताजमहल पहुंचे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, आम पर्यटकों की तरह की सैर
न्यूज़ीलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बिना किसी सुरक्षा और आधिकारिक सूचना के आगरा पहुंचे और आम पर्यटकों की तरह ताजमहल का दीदार किया. उनकी यह गुपचुप यात्रा स्थानीय प्रशासन के लिए हैरानी का कारण बनी.
ADVERTISEMENT

Agra News: उत्तर प्रदेश का ताजमहल एक बार फिर विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बना. न्यूज़ीलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गुपचुप तरीके से ताजमहल पहुंचे और उसकी खूबसूरती का लुत्फ उठाया. इस दौरान किसी को उनके आने की भनक तक नहीं लगी. टीम के इस ‘गुपचुप’ दौरे की जानकारी तब सामने आई, जब उनकी तस्वीरें और खरीदारी की खबरें स्थानीय स्तर पर फैलने लगीं.