लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ के श्मशान घाट में तांत्रिक ने चिता से सिर निकालकर रखा अलग फिर उसी आग में पकाने लगा चावल!

मेरठ के अजराड़ा गांव में श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया करते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोपियों पर जलती चिता से शव के अंग निकालने और चिता की आग में चावल पकाने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया करते दो लोगों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोप है कि ये लोग जलती चिता से अधजले शव के अंग निकालकर तांत्रिक अनुष्ठान कर रहे थे और चिता की अग्नि में चावल पका रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई . क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.