UPPSC के छात्रों के लिए गुड न्यूज... नमो भारत ट्रेन 12 अक्टूबर को 2 घंटे पहले चलेगी, जानिए नया टाइम
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा के कारण 12 अक्टूबर को नमो भारत रैपिड ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. ट्रेन अब सुबह 8 बजे की जगह सुबह 6 बजे न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के लिए चलेगी और रात 10 बजे तक सेवा में रहेगी.
ADVERTISEMENT

Namo Bharat Train
Namo Bharat News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत रैपिड ट्रेन के यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है. 12 अक्टूबर को होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए नमो भारत ट्रेन के संचालन के समय में विशेष बदलाव किया गया है. आमतौर पर रविवार के दिन यह ट्रेन सुबह 8 बजे नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन के लिए चलती है. लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार ट्रेन की शुरुआत निर्धारित समय 8 बजे की बजाय सुबह 6 बजे होगी.