UPTak Baithak Logo

जिस मकान को धरोहर घोषित करना था उसपर बुलडोजर चलाया... हॉकी के महान खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के परिवार का दर्द!

स्वर्गीय पद्मश्री मो. शाहिद के पुश्तैनी मकान को वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के कारण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. परिवार ने शादी और पुनर्वास के लिए मोहलत मांगी थी, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला. मुआवजे की राशि और पुनर्वास व्यवस्था को लेकर भी परिवार ने चिंता जताई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भारतीय हॉकी के चमकते सितारे, पद्मश्री और ओलंपियन स्वर्गीय मो. शाहिद का वह पुश्तैनी मकान जहां से उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत की थी, रविवार को बुलडोजर की जद में आ गया. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में इस मकान समेत कुल 13 मकानों को तोड़ दिया गया. हालांकि कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मो. शाहिद के घर की ही रही, जो अब पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है.