पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर BHU में विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर 'एकात्म मानववाद' पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ. जानें इस कार्यक्रम की मुख्य बातें और उनके विचारों की प्रासंगिकता.
ADVERTISEMENT

Special Lecture on Pandit Deendayal Upadhyaya's Jayanti at BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस खास आयोजन में उनके जीवन, दर्शन और एकात्म मानववाद की विचारधारा पर गहन चर्चा हुई. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेदिक साइंस सेंटर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया था और इसे सामाजिक विज्ञान संकाय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ के तत्वावधान में संचालित किया गया.