वाराणसी में यहां हर महीने खरीदा जा रहा 2000 टन गोबर! बेचकर कमाइए पैसा, जानिए पूरी डिटेल
UP News: हम आपको वाराणसी दुग्ध संघ की एक खास पहल की जानकारी देने जा रहे हैं. इस पहल में पशुपालकों को दूध से पहले गोबर के दाम मिल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

गोबर से कमाई (AI PIC)
उत्तर प्रदेश में किसान अब गोबर बेचकर भी आमदनी कर रहे हैं. इसका एक उदाहरण वाराणसी में देखने को मिल रहा है. आपको यहां हम वाराणसी दुग्ध संघ की एक खास पहल की जानकारी देने जा रहे हैं. इस पहल में पशुपालकों को दूध से पहले गोबर के दाम मिल रहे हैं. आपको बता दें कि गुजरात की बनास डेयरी वाराणसी दुग्ध संघ का प्लांट चला रही है. यहां हर महीने औसतन 2000 टन गोबर खरीदा जा रहा है. पशुपालकों को गोबर के लिए हाल में करीब 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.