UP Weather Update: यूपी में चल रहीं कोल्ड वेव पर लगा ब्रेक... अब ऐसा हो जाएगा मौसम
UP Weather Update: यूपी में चल रहीं शीतलहर पर ब्रेक लग गया है. यह बदलाव ठंडी और सूखी हवाओं की दिशा बदलने से आया है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शीत लहर से मिली यह राहत आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड से जुड़ी बड़ी राहत की खबर दी है. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीत लहर की स्थितियां अब पूरी तरह से समाप्त हो गई हैं. यह बदलाव ठंडी और सूखी हवाओं की दिशा बदलने से आया है, जिसके कारण राज्य के तापमान में जो गिरावट आ रही थी. वह अब थम गई है और उसमें वृद्धि दर्ज की गई है. इस बदलाव का मुख्य कारण यह है कि अब प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है और सतही स्तर पर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं में परिवर्तन हो गया है.









