Meerut में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास 27 लाख में खरीदें 2 BHK फ्लैट, मिलेंगी ये 10 सुविधाएं
Meerut Flat Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) मेरठ में सस्ते दामों में फ्लैट खरीदने का शानदार मौके लेकर आया है. इस कॉलोनी में G+3 कई मंजिला मकान, चौड़ी सड़कें, सुंदर पार्क, स्कूल और दुकानों की सुविधाएं हैं. ये है इनका रेट.
ADVERTISEMENT

Meerut Flat Scheme
हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास अपना एक मकान हो. इस महंगाई के दौर में घर खरीदना कठिन हो गया है. लेकिन हताश होने की जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने मेरठ में सरकारी फ्लैट्स बेचने के लिए फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व स्कीम (पहले आओ पहले पाओ) लॉन्च की है. मेरठ में जागृति विहार के तहत भागीरथी एन्क्लेव में फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं. यह फ्लैट्स उन लोगों के लिए शानदार साबित हो सकते हैं जो आरामदायक, सुविधाजनक और सुरक्षित जीवन जीना चाहते हैं.