UPTak Baithak Logo

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, घोसी उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराकर आए थे चर्चा में

घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि सीने में दर्द उठने के बाद दो दिन पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सुधाकर सिंह को भर्ती कराया गया था. 

ADVERTISEMENT

Sudhakar Singh
Sudhakar Singh
social share
Google CTA

यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है. घोसी विधानसभा सीट पर हुए चर्चित उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराकर सुधाकर सिंह विधायक बने थे. बताया जा रहा है कि सीने में दर्द उठने के बाद दो दिन पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सुधाकर सिंह को भर्ती कराया गया था.