जहां हुआ एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले गुलफाम का एनकाउंटर, वहां कैमरे में क्या कैद हुआ?
UP Crime News: गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम ढेर. ₹1 लाख का इनामी था बदमाश. 3 दिन में पुलिस ने दोनों मुख्य हमलावरों को किया न्यूट्रलाइज.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
गाजियाबाद के लोनी में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के तीन दिन के भीतर ही पुलिस मुठभेड़ में हमले के दूसरे मुख्य आरोपी गुलफाम को भी ढेर कर दिया गया है. इससे पहले एक अन्य आरोपी जीशान भी मुठभेड़ में मारा जा चुका था.