छुट्टी के लिए लोको पायलट ने अधिकारी के सामने पैंट उतार दिखाए जख्म फिर भी नहीं मिली सिक लीव तो फिर ये हुआ
UP News: छुट्टी के लिए लखनऊ रेलवे के एक लोको पायलट ने जो किया, वह हैरान कर देने वाला है. उसकी सर्जरी हुई थी. मगर जख्म नहीं भरे थे. उसे छुट्टी चाहिए थी, लेकिन वो मिल नहीं रही थी. जानिए फिर क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लोको पायलट को छुट्टी लेनी थी. उसे परेशानी भी ऐसी थी कि बिना छुट्टी के उसका काम भी नहीं चलता. मगर वरिष्ठ अधिकारियों ने छुट्टी नहीं दी. इसके बाद लोको पायलट ने सिक लीव यानी बीमार अवकाश लेने के लिए अपने सर्जरी के घाव ही वरिष्ठ अधिकारियों को दिखा दिए.