लेटेस्ट न्यूज़

अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर अब अखिलेश यादव ने दिया तीखा रिएक्शन, कही ये बात

Akhilesh Yadav on Ayatollah Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और मीनाब स्कूल हमले में 165 छात्राओं की मौत पर अखिलेश यादव ने जताई गहरी संवेदना. इसे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताते हुए इज़रायल-अमेरिका की कड़ी निंदा की.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, SP Chief Akhilesh Yadav, Iran, Iran War, Iran America Israel War, UP News, UP Viral News, अखिलेश यादव, सपा चीफ अखिलेश यादव, ईरान, ईरान जंग, ईरान अमेरिका इजरायल जंग, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज,
UP News
social share
google news

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने और दक्षिणी ईरान के मीनाब में एक स्कूल पर हुए विनाशकारी हमलों को लेकर अब समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. अखिलेश यादव ने इन हमलों को न केवल क्रूर बताया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और जिनेवा कन्वेंशन की धज्जियां उड़ाने वाला कृत्य करार दिया.