लेटेस्ट न्यूज़

क्या बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी बनी मौत की वजह... मेरठ में हेड कॉन्स्टेबल विभोर का शव देख हर कोई सहमा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विभोर की जलकर मौत हो गई है. आग कैसी लगी इसका सही जवाब नहीं नहीं मिल सका है. हालांकि आशंका है कि बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी से यह लाग लगी होगी.

ADVERTISEMENT

Head Constable Vibhore
Head Constable Vibhore
social share
google news

Meerut News: मेरठ की एक सफेद बिल्डिंग के एक कमरे से धुआं उठते देखा गया. सूचना मिलने पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने कमरे के दरवाजा तोड़ा. कमरे के अंदर का नजारा डरावना था. यहां पुलिस और लोगों को हेड कॉन्स्टेबल विभोर का शव जलता हुआ मिला. पुलिसकर्मी के जलि हुई बॉडी देख हर कोई सहम गया. आग लगने का कारण बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी को माना जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारी फॉरेंसिक जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता चल सके. इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है.