मेरठ में SDM दीक्षा जोशी के पैरों में गिर जोर-जोर से रोना लगा किसान, बोला- लेखपाल ने 10 हजार की रिश्वत मांगी
Meerut News: मेरठ में किसान राकेश कलेक्ट्रेट पहुंचा और SDM दीक्षा जोशी के पैरों में गिरकर जोर-जोर से रोने लगा. किसान राकेश ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News: मेरठ कलेक्ट्रेट में एक अजीब घटना घटी. यहां एक किसान फफक-फफक के रोने लगा. किसान एसडीएम सदर दीक्षा जोशी के पैरों में गिर गया. किसान ने लेखपाल पर गंभीर आरेप लगाया. किसान ने कहा कि लेखपाल ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. पैसे न देने पर गलत रिपोर्ट लगा दी. रिपोर्ट में सुधार की मांग पर किसान जोर-जोर से रोने लगा. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. बाद में किसान को समझाया गया और उसे निष्पक्ष न्याय का भरोसा भी दिया गया.