लेटेस्ट न्यूज़

स्टेज पर डांस कर रही महिला को उठाकर भीड़ में फेंकने वाले सिंगर धनंजय शर्मा ने अब दी ये सफाई

मुजफ्फरपुर में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा की शर्मनाक करतूत. स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका. वायरल वीडियो के बाद गायक ने दी सफाई, कहा- सब मजाक में हुआ.

ADVERTISEMENT

Bhojpuri News
Bhojpuri News
social share
google news

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने कलाकार और कला की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक शादी समारोह के दौरान स्टेज शो कर रहे भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने डांस कर रही एक महिला कलाकार को अचानक गोद में उठाया और मंच से नीचे भीड़ की ओर फेंक दिया. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए. हालांकि नीचे खड़े लोगों ने महिला को संभालने की कोशिश की. लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि क्या मनोरंजन के नाम पर किसी कलाकार की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ किया जा सकता है?